Business News

टीसीएल ने आईएफए 2017 में एक्‍सपैंडेड एआई और स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किया

Business Wire India
टीसीएल ने आज आईएफए 2017 में अपने स्मार्ट टीवी का अनावरण किया। टीसीएल की लोकप्रिय सीरीज के सुपरसाइज्‍ड क्‍यूएलईडी प्रमुख एक्‍सईएसएस प्राइवेट थिएटर एक्‍स6 और पी6 टीवी ग्राहकों के लिए एआइ और नये कंटेंट समाधान लेकर आये हैं। टीसीएल शीर्ष तीन वैश्विक टेलीविजन निर्माता कंपनियों में एक और क्यूएलईडी टेक्नोलॉजी इनोवेटर कंपनी है।
 
इस स्मार्ट न्यूज रिलीज में मल्टीमीडिया की सुविधा है। यहां पर पूरी रिलीज देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170831005832/en/

TCL XESS Private Theatre X6 (Photo: Business Wire)
TCL XESS Private Theatre X6 (Photo: Business Wire)

टीसीएल एक्सईएसएस प्राइवेट थिएटर एक्स6 (फोटोः बिजनेस वायर)
 
टीसीएल कॉरपोरेशन के चेयरमैन और सीईओ टॉमसन ली ने स्मार्ट उत्पादों और इंटरनेट सेवाओं में वैश्विक अग्रणी बनने का संकल्प लेते हुए कहा, “आज टीसीएल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि का दिन रहा, क्योंकि हमने अपने परिष्कृत वैश्विक उपयोगकर्ताओं के लिए नवाचारों को जारी रखा।”
 
प्राइवेट थिएटर एक्सईएसएस एक्स6 में क्वॉन्‍टम डॉट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है और यह डॉल्बी विजन™ हाई-डायनैमिक-रेंज (एचडीआर) को सपोर्ट करता है। यह 1.07 बिलियन रंगों को सटीकता से दर्शाता है। 85” की क्यूएलईडी डिस्‍प्‍ले सर्वोच्‍च ब्राइटनेस में 1,200 निट्स (एक प्रकार की इकाई) को हिट करती है और इसमें परंपरागत टीवी की तुलना में कलर प्योरिटी 58.3 प्रतिशत है। कॉन्‍ट्रास्‍ट रेशियो (12 मिलियन:1) को लोकल डिमिंग से बढ़ाया गया है। इसे 1,200 एलईडी ब्‍लैकलाइट्स का समर्थन प्राप्‍त है।
 
एक्स 6 हरमन कार्डन साउंड सिस्टम के साथ आता है और यह डॉल्बी ऐटमॉस® साउंड टेक्नोलॉजी और डीटीएसः एक्स 7.1.4 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसका ग्लॉसी वॉलनट व कॉपर फिनिश, लग्जरी टच प्रदान करता है। एक्सईएसएस प्राइवेट थिएटर एक्स6 सबसे पतले सुपरसाइज्ड टीवी में से एक है। यह सिर्फ 24.8 एमएम चौड़ा है। 80 इंच आकार के टीवी से ऊपर वाले टीवी में सबसे पतला है, जो स्थानीय डिमिंग टेक्नोलॉजी पर लागू होता है।
 
मध्य-रेंज पी6 टीवी में बेहतरीन डिजाइन के टीसीएल की लोकप्रिय सीरीजके ट्रडेमार्क को उन्‍नत बनाया गया है। यह 4के यूएचडी डिस्‍प्‍ले टेक्‍नोलॉजी के साथ एचडीआर पिक्‍चर क्‍वालिटी दी गई है। इसकी माइक्रो-डिमिंग खासियत बढ़िया कॉन्ट्रास्ट लाती है और इसका स्‍पोर्ट्स मोड स्टूडियो-लेवल डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड की मदद से लाइव-एक्शन तस्‍वीरों को ऑप्टिमाईज करता है।
 
पी6 की बॉडी अल्ट्रा-सिम है। इसमें खूबसूरत फ्लो-लाइन है और 4.8 एमएम का नैरो बेजेल है। यह ब्‍लैक एवं सिल्‍वर के रंग में 43”-65” के आकार में उपलब्ध है। इसे 2017 की चौथी तिमाही में विदेशी बाजारों में उतारा जाएगा।
 
आइएचएस के अनुसार, 2017 की पहली छमाही में, टीसीएल को ग्‍लोबल टीवी शिपमेंट्स के लिए शीर्ष तीन में शामिल किया गया। इसकी बाजार हिस्‍सेदारी 7.3 प्रतिशत थी।
 
2017 की पहली छमाही में, एलसीडी टीवी की कुल बिक्री में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और 9,603,392 सेट बिके (कमर्शियल डिस्प्ले को छोड़कर)। एलसीडी टीवी की विदेश में बिक्री 5.74 मिलियन यूनिट पहुंच गई है, यानी साल दर साल इसमें 34.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं बिक्री मूल्य साल-दर-साल 51 प्रतिशत बढ़ा। टीसीएल फ्रांस व फिलिपींस में तीसरे, थाईलैंड में चौथे, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका में पांचवें स्थान पर है।


businesswire.com पर सोर्स वर्जन देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170831005832/en/
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध है : https://www.businesswire.com/news/home/20170831005832/en/
 
संपर्क:
टीसीएल मल्‍टीमीडिया टेक्‍नोलॉजी होल्डिंग्‍स लिमिटेड
फिलीप वू, +86 755 3331 1958
wulf@tcl.com